एनएफसी, सिकंदराबाद और काचीगुडा रेलवे स्टेशन से 12 कि.मी. दूर और नामपल्ली (हैदराबाद) रेलवे स्टेशन से 18 कि.मी. दूर स्थित है । अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सम्मिश्र से लगभग 50 कि.मी. दूर स्थित है । राज्य द्वारा संचालित सिटी बसों के साथ-साथ अनेकों कैब सेवाएं उपलब्ध हैं । कई सिटी बसें रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों से चलती हैं । "ईसीआईएल एक्स-रोड" सिटी बस स्टैंड एनएफसी के उत्तरी गेट से 1 कि.मी. दूर है ।

एनएफसी परिसर में प्रवेश मुख्य रूप से दो द्वारों यानी उत्तरी द्वार / मटेरियल गेट और दक्षिणी द्वार / मुख्य द्वार से होता है । उत्तरी गेट ईसीआईएल एक्स-रोड के समीप है और दक्षिणी गेट मल्लापुर / एचबी कॉलोनी / मौला-अली / तरनाका की ओर है ।

एनएफसी परिसर में प्रवेश पूर्णतः आमंत्रण द्वारा है ।

जिस अधिकारी से आपको मिलना है उनसे अग्रिम रूप से मिलने का नियत समय लें, इसके लिए उन्हें गेट के नाम के साथ अपना विवरण (जैसे कंपनी / संगठन का नाम, आगंतुक का (आगंतुकों के) नाम और पदनाम, संपर्क मोबाइल नंबर) प्रदान करें ।

भारत सरकार द्वारा जारी कोई एक फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे पासपोर्ट / वोटर कार्ड / पैन कार्ड / आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाएं । गेट पर अपने आगमन की सूचना संबंधित अधिकारी को उत्तर / दक्षिण गेट से उनके एक्सटेंशन टेलीफोन पर दें । उत्तरी गेट और साउथ गेट दोनों पर सुरक्षा क्षेत्र में आंतरिक टेलीफोन सुविधा उपलब्ध है ।

संबंधित अधिकारी उत्तर / दक्षिण गेट पर सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक प्रवेश परमिट भेजेगा । संबंधित अधिकारी / प्रतिनिधि की प्रतीक्षा करें जो प्रवेश परमिट लेकर आएगा । आईडी प्रमाण, प्रवेश परमिट जैसे दस्तावेजों और आमंत्रित अधिकारी / एस्कॉर्ट अधिकारी की जिस अधिकारी से आप मिले हैं, प्रवेश परमिट पर उनके हस्ताक्षर लें और एनएफसी परिसर से बाहर निकलते समय इस परमिट को गेट पर सुरक्षा कर्मियों को लौटा दें ।

टिप्पणी:
  • एनएफसी में आप प्रवेश परमिट पर उल्लिखित स्थानों पर ही जा सकते हैं । कृपया अन्य क्षेत्रों में प्रवेश न करें ।
  • एनएफसी एक प्रतिबंधित क्षेत्र है और एनएफसी परिसर के अंदर निजी / व्यक्तिगत वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं है । गेटों पर सीमित पार्किंग सुविधा उपलब्ध है ।
  • कोई भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु (जैसे मोबाइल फोन, डिजिटल डायरी, एफएम / रेडियो सक्षम डिवाइसेस, रिमोट चाबियां, स्मार्ट घड़ियां, पामटॉप्स, आदि), कोई पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइसेस (जैसे फ्लॉपी, सीडी, डीवीडी, पेन ड्राइव, पोर्टेबल हार्ड डिस्क, मेमोरी स्टिक / कार्ड), कैमरा, दूरबीन, फिल्म रोल (एक्सपोज़्ड और अनएक्सपोज़्ड) लेकर नहीं जाएं । ये वस्तुएं एनएफसी के अंदर पूर्णतः वर्जित हैं ।
  • सामान्यतः लैपटॉप को एनएफसी के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है । तथापि, असाधारण मामलों में जहां प्रस्तुति / डेमो के लिए आवश्यक होने पर पूर्व स्वीकृती से इसकी अनुमति दी जाती है ।
  • बिना स्वीकृति किसी भी ड्राइंग को बाहर ले जाने की अनुमति नहीं है । यदि आगंतुक एनएफसी के अंदर ड्राइंग ले जाना चाहता है और उन्हें फिर से बाहर लाना चाहता है तो पूर्व स्वीकृति आवश्यक है ।
  • एनएफसी धूम्रपान निषिद्ध क्षेत्र है ।
  • एनएफसी सीसीटीवी निगरानी में है ।

जर्कोनियम परिसर तूतीकोरीन स्टेशन से 16 किलोमीटर तथा तिरूचेंडूर रेलवे स्टेशन से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तूतीकोरीन हवाई अड्डे की दूरी परिसर से 18 किलोमीटर है। रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डे से शहर की बहुत सारी बसें यहां के लिए चलती हैं।

जर्कोनियम परिसर में मुख्य रूप से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के मुख्य द्वार से प्रवेश किया जा सकता है।

जर्कोनियम परिसर के अंदर प्रवेश पूर्ण रूप से आमंत्रण पर आधारित है।

यदि आप किसी पदाधिकारी से मिलना चाहते हैं तो उसका अपॉइंटमेंट अग्रिम रूप से (जैसे-कंपनी/संगठन का नाम, आगंतुक/कों के नाम तथा पदनाम संपर्क होने वाले मोबाइल सं.) जानकारी देते हुए उनसे ले लें।

कृपया भारत सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र जैसे पासपोर्ट/वोटर कार्ड/पैन कार्ड/आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि साथ रखें। सी.आई.एस.एफ के मुख्य गेट पर पहुँच कर संबंधित अधिकारी को उनके एक्सटेंशन नंबर पर अपने आगमन की सूचना देनी होगी। गेट पर सिक्यूरिटी एरिया में इंटरनल फोन की सुविधा उपलब्ध है।

संबंधित अधिकारी, आवश्यक प्रवेश परमिट सुरक्षा कर्मचारी को सीआईएसएफ मुख्य द्वार पर भेजेगा। सुरक्षा गार्ड आपके दस्तावेजों जैसे-आईडी प्रूफ, प्रवेश परमिट आदि की जाँच करने के बाद विजिटर पास जारी करेगा।

संबंधित अधिकारी से मुलाकात हो जाने के बाद आपको अपने विजिटर पास पर उक्त अधिकारी के हस्ताक्षर लेने होंगे, तथा जर्कोनियम परिसर छोड़ते समय सुरक्षा कर्मियों को गेट पर यह प्रवेश परमिट वापस लौटाना होगा।

नोट:
  • जेडसी में आपका प्रवेश, परमिट पर उल्लिखित स्थलों तक ही सीमित होगा। कृपया अन्य क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करें।
  • कृपया किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (जैसे-मोबाइल फोन, डिजीटल डायरी, एफएम/रेडियो चालित उपकरण, रिमोट चाबियाँ, स्मार्ट घड़ियाँ, पॉमटॉप्स आदि) तथा कोई भी पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस (जैसे-फ्लॉपी, सीडी, डीवीडी, पेन ड्राइव, पोर्टेबल हार्ड डिस्क, मेमोरी स्टिक/कार्ड), कैमरा, दूरबीन, फिल्म रोल (खुले या बंद) अपने साथ नहीं ले जाएँ। जर्कोनियम परिसर में ऐसी वस्तुएँ पूर्णतः प्रतिबंधित हैं।
  • जर्कोनियम परिसर में लैपटॉप ले जाने की अनुमति नहीं है। यद्यपि तकनीकी आवश्यकताओं के कारण, आवश्यकता होने पर महाप्रबंधक की पूर्व अनुमति से लैपटॉप ले जाने की अनुमति दी जा सकती है।
  • किसी भी तरह के ड्राइंग को बिना अनुमति के बाहर नहीं ले जाया जा सकता है। अगर आगंतुक कोई ड्राइंग जर्कोनियम परिसर के अंदर लाना चाहता है और पुनः उसे बाहर ले जाना चाहता है तो इसके लिए उसे पूर्व में ही अनुमति लेनी होगी।
  • जर्कोनियम परिसर धूम्रपान निषिद्ध क्षेत्र है।
  • जर्कोनियम परिसर सीसीटीवी की निगरानी में है।